सृजन संभव है
हम अभी बहुत कठिन समय से गुज़र रहे है। पूरी दुनिया कोरोना के ज़ंजीरो में जर्जर हो गयी है। सब लोग लॉकडाउन से परेशान हो गए है। इस समय ने धरती के पुनः सृजन एवं धरतीवासियों के शारीरिक , मानसिक और आध्यात्मिक कल्याण को देखा हैं। हम प्रकृति की उपेक्षा करते थे एवं उसे हानि पहुंचाते थे। हमारे लिए प्रकृति का कोई मोल नहीं था। हम प्रकृति नामक भाव को जानते नहीं थे, पहचानते नहीं थे। इंसान ने कई सारी गलतियाँ की थी जिसकी सज़ा उसे २०२० में मिली हैं । इस लॉकडाउन ने इंसान को प्रकृति का मूल्य समझाया हैं । यह समय प्रकृति की स्तुति करने का सुनहरा मौका है। विश्व भर में प्रकृति का सौंदर्य साफ़ नज़र आ रहा है। लॉकडाउन में प्रदुषण कम हो गया हैं जिसके कारणजलंधर में हिमालय की श्रृंखला दिखाई दी थी। आसमान साफ़ हो गया है। उत्तराखंड में हाथी भी नज़र आया था। हरिद्वार की गंगा और दिल्ली की यमुना भी साफ़ हो गयी हैं। प्रकृति का उत्थान हुआ हैं। यह प्रकृति का अनदेखा रूप है। इस लॉकडाउन ने धरतीवासियों को भी प्रभावित किया हैं। विद्यालय बंद हैं लेकिन ऑनलाइन दुनिया ने अध्यापिकाओं और छ...