सृजन संभव है
हम अभी बहुत कठिन समय
से गुज़र रहे है। पूरी दुनिया कोरोना के ज़ंजीरो
में जर्जर हो गयी है। सब लोग लॉकडाउन से परेशान हो गए है। इस समय ने धरती के पुनः सृजन एवं धरतीवासियों के
शारीरिक , मानसिक और आध्यात्मिक कल्याण को देखा हैं। हम प्रकृति की उपेक्षा करते थे एवं उसे हानि पहुंचाते
थे। हमारे लिए प्रकृति का कोई मोल नहीं था।
हम प्रकृति नामक भाव को जानते नहीं थे, पहचानते नहीं थे। इंसान ने कई सारी गलतियाँ
की थी जिसकी सज़ा उसे २०२० में मिली हैं । इस
लॉकडाउन ने इंसान को प्रकृति का मूल्य समझाया हैं
। यह समय प्रकृति की स्तुति करने का सुनहरा मौका है। विश्व भर में प्रकृति का
सौंदर्य साफ़ नज़र आ रहा है। लॉकडाउन में प्रदुषण कम हो गया हैं जिसके कारणजलंधर में
हिमालय की श्रृंखला दिखाई दी थी। आसमान साफ़ हो गया है। उत्तराखंड में हाथी भी नज़र आया था। हरिद्वार की गंगा और दिल्ली की यमुना भी साफ़ हो गयी हैं। प्रकृति का उत्थान हुआ हैं।
यह प्रकृति का अनदेखा रूप है।
इस लॉकडाउन ने धरतीवासियों
को भी प्रभावित किया हैं। विद्यालय बंद हैं लेकिन ऑनलाइन दुनिया ने अध्यापिकाओं और
छात्रों के बीच की दूरी को भर दिया है। लोग
स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो गए है। योग एवं
व्यायाम को भड़ावा दिया जा रहा है। लोग अपनी रोग प्रतिरोधक शक्ति को भड़ाने की कोशिश
कर रहे हैं। सब कोरोना से बचने के लिए चुस्त रहना चाहते
है जिसके लिए वे स्वस्थ भोजन ग्रहण
कर रहे हैं।
कोरोना कि खबर सुन कर और अपने आस पास के लोगों को
होता देख लोगों में डर सा छा गया था। उनमें दिमागी तनाव बढ़ रहा था। पर अब उनहोंने इस
बीमारी को स्वीकार कर सुरक्षा के साथ आगे बढ़ने का निश्चय किया हैं और अपने तनाव पर
जीत हासिल की है । लोगों को परिवार का महत्तव समझ में आने लगा। जो लोग दोस्तों तक या सोशल मीडिया को ही अपना समझते
थे उन्हें परिवार कि महत्ता का बोध हुआ है ।
इस लॉकडाउन में लोगों
को यह भी अहसास हो गया कि भगवान हैं एवं वह
कुछ भी कर सकते हैं। वे तीन महीने घर में बंद कर सकते हैं और तूफ़ान भी ला सकते हैं।
सब में आध्यात्मिकता और आस्था कि भावना जगी
है जिसके कारण सबको भगवन पर विश्वास हो गया हैं।
२०२० में प्रकृति ने
उसका रौद्र रूप दिखाया हैं । इस साल प्रकृति
ने इंसानो के खिलाफ अपने क्रोध को कोरोना,टिड्डीयो एवं अम्फान के जरिया दर्शाया है। वह बताना चाहती हैं कि उसका हमें ख्याल रखना
चाहिए। इस परिस्तिथि ने हमें इतना शक्तिशाली बना दिया हैं कि हम कोरोना से लड़
सकते हैं। धरतीवासियों ने इस साल को प्रकोप का साल माना पर हम इतने जागरूक हो चुके
हैं कि हम इस असफल साल को सफल बना सकते हैं।
Kya baat hain!
ReplyDeleteWow..lovely...keep on writing
ReplyDeleteThank you
Delete